फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। मनौरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार रात ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव का चंद्रप्रकाश (28) पुत्र शिवनारायण वाहनों की डेंटिंग का काम करके परिवार का खर्च चलाता था। उसने पूरामुफ्ती में डेंटिंग की दुकान खोल रखी थी। शनिवार रात वह बाइक से घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन


मनौरी रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। बाइक के भी परखो उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें