फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अजय कुमार तो गोलाफेंक में शेखर रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ में अजय कुमार तो गोलाफेंक में शेखर रहे अव्वल
विज्ञापन

- डीडीआर पब्लिक इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीडीआर पब्लिक इंटर कॉलेज भरवारी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, डिस्कस, कबड्डी, जलेबी रेस, केला रेस, आलू रेस, कुर्सी रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एसओ कोखराज राकेश चौरसिया ने किया। उद्घघाटन के मौके पर प्रबंधक संजय उपाध्याय ने कहा कि पढ़ाई से जहां छात्रों का बौद्धिक तो खेल से शारीरिक विकास होता है। प्रतियोगिता में चार सौ मीटर रेस में अजय कुमार प्रथम, प्रेम कुमार द्वितीय, प्रशांत मिश्र तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में शेखर यादव प्रथम, विकास चंद्र यादव द्वितीय व जय प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक बालिका वर्ग में पिंकी पटेल प्रथम, पूजा दिवाकर द्वितीय व साबिया फिरोज तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में अभिनव शुक्ल प्रथम, रावेंद्र कुमार द्वितीय, अनमोल शुक्ल तीसरे स्थान पर तो लंबी कूद बालिका वर्ग में बंदना पटेल प्रथम, महिला मौर्य द्वितीय व दीक्षा कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहीं। सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में आदित्य तिवारी प्रथम, हिमांशु द्वितीय व आदित्य साहू तीसरे स्थान पर रहे। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि नेशनल इंटरमीडिएट कालेज भरवारी के प्रधानाचार्य राजेश श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय भरवारी की प्रसाद श्याम देवी रहीं। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य व विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। खेल अधीक्षक ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह, पुष्पा रानी विश्वास सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


000000000

आजादी के आंदोलन में कांग्रेस की थी अहम भूमिका
कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 133वां स्थापना दिवस
फोटो.......
मंझनपुर (ब्यूरो)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने आजादी के आंदोलन में पार्टी के सदस्यों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी के इतिहास को याद किया। कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को अंग्रेज अधिकारी एओ ह्यूम के संयोजन में हुई। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, अब्दुल गफ्फार खां, मदन मोहन मालवीय, लाला लाजपत राय सहित लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने मिलकर अंग्रेजी शासन से देश को मुक्ति दिलाई। पार्टी उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आज गांधीवादी विचारधारा पर चलकर राष्ट्र की चुनौतियों का सामना सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर रही है। अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मुमताज सिद्दीकी ने कहा कि आजादी के आंदोलन को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जब स्थापना हुई तो हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई के नाम पर नहीं बल्कि राष्ट्रीयता के नाम पर हुई थी। आज देश के राजनीतिक दल सिर्फ हिंदूवाद की बात करते हैं। उन्हें राष्ट्रीयता से कोई लेना-देना नहीं है। अंत में पार्टी के नेता रंजीत पांडेय एवं श्याममूर्ति तिवारी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। युगुल किशोर त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, विनोद चौधरी, दुर्गेश प्रजापति, मकसूद खान, कौशलेश द्विवेदी, अतिन केसरवानी, अवनीश पांडेय, जितेंद्र शर्मा, राकेश पटेल, मो. आजाद, लाल चंद्र मौर्य, तौसीफ अहमद, सरफराज आलम, तौकीर सिद्दीकी, पप्पू मिश्र, रामबहादुर, वेद प्रकाश पांडेय, विष्णु सोनी सहित तमाम कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें