फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं से जूझ रहा चरक मुनि आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं से जूझ रहा चरक मुनि आश्रम
विज्ञापन

-छह माह से हैंडपंप नहीं उगल रहा पानी, सोलर लाइट भी खराब
-सांसद, विधायक व डिप्टी सीएम तक कर चुके कायाकल्प का वायदा
फोटो-
चरवा (ब्यूरो)। स्थानीय गांव स्थित भगवान राम का विश्राम स्थल व चरक मुनि आश्रम इन दिनों अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। आश्रम में लगा हैंडपंप पानी नहीं दे रहा तो सोलर लाइट भी महीनों से खराब पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावी वादों के बाद भी इलाकाई जनप्रतिनिधि आश्रम व राम विश्राम स्थल का कायाकल्प नहीं हो सका। इसका दंश आश्रम के महंतों को भुगतना पड़ रहा है।
चायल तहसील की चरवा ग्राम सभा का रिश्ता त्रेता युग से है। मान्यता है कि 14 साल का वनवास होने के बाद भगवान राम ने वन जाते समय चरवा गांव स्थित चरक मुनि आश्रम में भाई व पत्नी के साथ विश्राम किया था। यहां स्थित जोइठा तालाब में उन्होंने स्नान किया था। तभी से इस तालाब का नाम रोमजोइठा तालाब हो गया है। तीसरा शुरू होने के बाद धार्मिक दृष्टिकोण से इस स्थान का महत्व धीरे-धीरे बढ़ने लगा। यहां लगभग पांच साल से प्रतिवर्ष रामायण मेले का आयोजन फरवरी माह में किया जाता है। महत्व को देखते हुए सांसद, विधायक भी यहां पहुंचे। डिप्टी सीएम बनने के बाद केशव प्रसाद मौर्य जिले में पहली बार आए तो उन्होंने चरक मुनि आश्रम का कायाकल्प कराने की घोषण की। जनप्रतिनिधियों की घोषणा के बाद भी चरक मुनि आश्रम अव्यवस्थाओं का शिकार है। आश्रम में लगा हैंडपंप छह माह से खराब है तो पूर्व प्रधान द्वारा लगवाई गई सोलर लाइट भी नहीं जल रही है। आश्रम के महंत रामेश्वर दास जी महाराज ने हैंडपंप बनवाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक पांडेय से कई बार कहा पर समस्या जस की तस बरकरार है। इस लेकर आश्रम के महंत में नाराजगी है।
विज्ञापन



चरवा में आयोजित हुआ दिव्यांग जागृति शिविर
मंझनपुर (ब्यूरो)। आल इंडिया कन्फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंस संस्था द्वारा शनिवार को चरवा दिव्यांग जागृति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 225 दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने द्वीप जलाकर किया। इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को पेंशन, परिवहन की सुविधा, नौकरी में आरक्षण दिया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ दिव्यांगजन कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर हीरालाल सरोज, अभयराज मिश्र, सूर्य प्रताप सिंह, राजू सिंह, शारदा सिंह, नागेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, संदीप कुमार, नीलम मिश्रा, रंजना देवी, शिवस्वरूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



चेयरमैन का कस्बाइयों ने किया स्वागत
सरायअकिल (ब्यूरो)। नव निर्वाचित चेयरमैन शिवदानी के स्वागत के लिए रविवार को कस्बाइयों ने समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर चेयरमैन को फूल मालाओं से लादकर कस्बाइयों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अगुवाई अनुराग अग्रहरि, उमेश केसरवानी, कल्लू केसरवानी ने किया। स्वागत समारोह में कस्बे के रमेश स्वर्णकार, सुनील सोनी, गोपाल केसरवानी, विनय कृष्ण सोनी, अनिल केसरवानी, रामबहादुर जायसवाल, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, धीरेंद्र तिवारी, मो. सुलेमान शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण नारायण रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें