फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह दंपति को पीटकर बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने दंपति से लूटे नगदी और गहने
विज्ञापन

कटैनी गांव के समीप सरेराह हुई घटना
रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी से शिकायत, कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैनी गांव के समीप मंगलवार रात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारपीट कर लूटपाट की। नगदी व जेवर के साथ बाइक लूटकर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। देर रात मामले की तहरीर सरायअकिल थाने की पुलिस को दी गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़ित दंपति ने कार्रवाई के लिए बुधवार को एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने सरायअकिल एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अशर्फी लाल मंगलवार की सुबह पत्नी सावित्री को लेकर सरायअकिल गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कटैनी गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे रोक लिया। जब वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने अशर्फीलाल व उसकी पत्नी को मारापीटा। इसके बाद पांच हजार रुपया नगद, जेवर के साथ बाइक लूटकर बदमाश भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद घटना की जानकारी अशर्फीलाल ने अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर आए तो वह उनके साथ सरायअकिल थाना पहुंचा। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया, न ही किसी तरह की कार्रवाई की। कार्रवाई न होने पर पीड़ित दंपति बुधवार को एसपी से मिले और रिपोर्ट दर्ज कराकर घटना का खुलासा करने की मांग की। एसपी ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



दबंगों ने ढहाया महिला का मकान, विरोध पर पीटा
महेवाघाट थाने में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढ़ौली में मंगलवार की दोपहर दबंगों ने एक गरीब महिला का आशियाना जमीदोंज कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर महेवाघाट थाने की पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महेवाघाट थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव की सावित्री देवी पत्नी मथुरा प्रसाद गरीब महिला है। बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। दो दिन पहले दोनों परिवार के बाद मकान निर्माण कराए जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी अदावत में मंगलवार की दोपहर दबंगों ने घर पर धावा बोल दिया। तीखी झड़प के साथ तोड़फोड़ करते हुए हमलावरों ने महिला का आशियाना ढहा दिया। चीख पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पीड़िता से तहरीर लेकर आरोपी लवलेश, ज्ञान चंद्र समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें