पिपरी कोतवाली के उमरवल गांव के पास बृहस्पतिवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के उमरवल गांव में बृहस्पतिवार रात पोकलैंड चालक से बदमाशों ने चाकू की नोक पर 40 हजार लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
उमरावल गांव निवासी विमलेश पोकलैंड चालक हैं। वह सरायअकिल के केवट का पुरवा गांव स्थित यमुना घाट पर पट्टेधारक की बालू खोदाई का काम कर रहे हैं। बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे पट्टेधारक से बालू खोदाई का 40 हजार रुपये लेकर पिपरहटा गांव निवासी पोकलैंड मालिक उमेश कुमार देने जा रहे थे।
उमरवल गांव के बाहर स्थित कुटी के समीप तीन-चार बदमाशों ने उन्हें रोककर चाकू के दम पर 40 हजार रुपये लूट लिए। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि चालक और आरोपी एक-दूसरे के परिचित हैं। पोकलैंड चालक पूछताछ में बार-बार बयान बदल रहा है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
-
-