फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 कैदी समेत 40 और मिले कोरोना पॉजिटिव, अस्पतालों में कराए गए भर्ती

विज्ञापन
40 more including 13 prisoners found corona positive, admitted to hospitals - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
13 कैदी समेत 40 और मिले कोरोना पॉजिटिव, अस्पतालों में कराए गए भर्ती
विज्ञापन

980 संदिग्धों की एंटीजन किट से कराई गई जांच, 364 का लिया गया स्वॉब सैंपल, भेजा लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 40 लोग पॉजिटिव मिले। संक्त्रस्मितों में जिला जेल के 13 कैदी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटव मिले लोगों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराने के साथ ही इनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि संक्त्रस्मण की रोकथाम के लिए जिलेभर में लगातार संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। शनिवार को भी सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 980 संदिग्धों की एंटीजन किट से जांच कराई गई। इसके अलावा 364 का स्वॉब सैंपल लिया गया। इसे जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया। बताया कि अलग.अलग माध्यमों से हुई जांच में शनिवार को 40 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनमें जिला कारागार में निरुद्ध 13 कैदी भी शामिल हैं। एकमुश्त 13 बंदियों के संक्त्रस्मित मिलने से कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंझनपुर क्षेत्र के 11ए कड़ा के पांचए नेवादा और मूरतगंज के चार.चारए सिराथू क्षेत्र के दो व सरसवां के एक व्यक्ति में संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्त्रस्मितों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 890 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से 672 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जबकि अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। फिलहाल 226 संक्त्रस्मितों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें