फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना किनारे बसे 38 गांवों में लगेगा सबमर्सिबल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। यमुना किनारे बसे दोआबा के 38 गांवों में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही इन गांवों में जलसंकट दूर करने की खातिर सबमर्सिबल लगवाया जाएगा। पानी टंकी का निर्माण कराने के साथ पाइप लाइन भी बिछवाई जाएगी। सदर विधायक की पहल पर जिला विकास अधिकारी ने एक्सईएन जल निगम से इन कामों का प्रोजेक्ट मांग लिया है। धन अवमुक्त होते ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना किनारे बसे हिसामबाद, गोपसहसा, बरमबारी, गुरौली, चांदकन, पाली, सिंघवल, नौहाई, कैलाशपुर व महिला सहित 38 गांवों में वॉटर लेबल खिसकने के कारण जल संकट गहरा गया है। हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों ने जनवरी के पहले हफ्ते में समस्या से सदर विधायक लालबहादुर को अवगत कराया था। इसके बाद लालबहादुर ने जिलाधिकारी को चिट्टी भेजी।
डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर सोमवार को जिला विकास अधिकारी विजय कुमार ने अधिशासी अभियंता जल निगम को पत्र भेजा। उन्होंने बताया कि सभी गांवों में दो हार्सपॉवर का एक सबमर्सिबल, दो हजार लीटर की पानी टंकी तथा दो सौ मीटर पाइप लाइन बिछवाई जाएगी। इसी का प्रोजेक्ट एक्सईएन जल निगम से मांगा गया है। प्रोजेक्ट शासन को भेजा जाएगा। रुपया आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। उम्मीद है कि भीषण गर्मी के पहले ही गांवों में यह व्यवस्था हो जाएगी। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें