फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी की बैठक में 85 लाख के 35 प्रस्तावों पर लगी मोहर

Fri, 10 Dec 2021 12:10 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
विज्ञापन
35 proposals worth 85 lakhs stamped in BDC meeting - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए। प्रमुख केलपति की मौजूदगी में उनके प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने क्षेत्र पंचायत द्वारा पूर्व में कराए गए विकास कार्यों व प्रस्तावित कार्यों के बारे में सदस्यों को बताया। इस दौरान 85 लाख के प्रस्तावों पर सदन में मोहर लगी।

विज्ञापन


जवई, उमरवल, पुरखास, बरौलहा, मोहम्मदाबाद, नेवादा, सेंवथा, बिगहरा, लोधौर, भोपतपुर समेत कई गांवों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में इंटरलॉकिंग रोड, नाली, खड़ंजा, सोलर लाइट आदि कार्यों का प्रस्ताव दिया।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी देवेंद्र ओझा ने मौजूद सदस्यों व प्रधानों को सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही गांवों में पारदर्शिता के साथ काम कराने का आह्वान किया। बैठक में जेई आरईडी इंद्रभान सिंह, एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ला, सचिव अजय सिंह, अंशुमान सिंह, जितेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, कुलदीप नारायण मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जय सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें