फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 346 जोड़ों ने लिए सात फेरे, दो ने कुबूल किया निकाह

Wed, 14 Feb 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
संयारा ​स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधू
विज्ञापन
बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयांरा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 348 गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले हुए। इनमें से 346 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीवन गुजारने का संकल्प लिया। जबकि, मुस्लिम समाज के दो जोड़ों ने निकाह कुबूल कर साथ जीने-मरने की कसम खाई। सभी नवविवाहित जोड़ों को जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद दिया। प्रशासन की ओर से उपहार देकर नवविवाहित बेटियों को विदा किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयांरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोर में बारिश के कारण कार्यक्रम में थोड़ी दिक्कतें आईं, लेकिन प्रशासन ने वक्त रहते सब दुरुस्त कर लिया। दोपहर 12 बजे के बाद पंजीकृत सभी 348 जोड़ों के विवाह की रस्में प्रारंभ हुईं।
पुरोहितों ने हिंदू धर्म के 346 का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया। वहीं, मुस्लिम समाज के दो जोड़ों को मौलाना ने निकाह कुबूल कराया। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि कन्या के खाते में योजना के तहत मिलने वाली 35-35 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित करने के साथ ही नव विवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी के सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, सांसद विनोद सोनकर, सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सांसद ने लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इससे पहले यहां हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम
इस वित्तीय वर्ष में प्रशासन ने सबसे पहले जिला मुख्यालय फिर कड़ा के फसइया मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराया। इसके बाद भवंस मेहता भरवारी, पश्चिम शरीरा के दंगल मैदान एवं चायल के तिलगोड़ी में भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें