फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा के गंगा किनारे बसे 33 गांवों में होगी जैविक खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा के गंगा किनारे बसे 33 गांवों में होगी जैविक खेती
विज्ञापन

रसायिक खाद एवं कीटनाशक के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। गंगा नदी किनारे बसे दोआबा के 33 गांवों में अब जैविक खेती की जाएगी। इसमें रसायनिक खाद व पेस्टीसाइड का इस्तेमाल बंद किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से गांवों में गोष्ठियां आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही इन गांवों के चयनित किसानों ट्रेनिंग के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि भी भेजा जाएगा। प्रशिक्षित किसान गांव के अन्य किसानों को प्रशिक्षित करेंगे। 27 जनवरी से गंगा यात्रा की शुरूआत हो रही है। कौशाम्बी में गंगा यात्रा के 30 जनवरी को आने की संभावना है। सरकार ने गंगा को अर्थ गंगा बनाने का अभियान शुरू किया है। गंगा किनारे बसे गांवों में जैविक खेती की जाएगी। रसायनिक खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल बंद कराया जाएगा। सरकार ने जैविक खेती की कार्ययोजना बनाकर प्रशासन के पास भेज दिया है। जैविक खेती के जरिए किसानों को आमदनी बढ़ाने के तरीके सिखाए जाएंगे। गंगा से सटे गांवों की मिट्टी के पोषण बरकरार रखने की कवायद शुरू हुई है। जैविक फसल की पैदावार से लेकर बाजार मुहैया कराने तक सरकार किसानों का साथ देगी। किसानों को जैविक खेती के साथ पशु पालन और सब्जी-फल की पैदावार के जरिए आमदनी बढ़ाने के तरीके भी बताए जाएंगे।
वहीं अर्थ गंगा मुहिम का दूसरे चरण में और विस्तार किया जाएगा। दूसरे गांवों को मुहिम में शामिल किया जाएगा। गंगा के साथ-साथ गंगा की सहायक नदियों को भी अभियान का हिस्सा बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गंगा किनारे बसे जिले के 33 गांवों को जैविक खेती के लिए चुना गया है। गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जैविक खेती के साथ आमदनी बढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे।-सुरेंद्र राम भाष्कर,डीएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें