फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 मरीजों ने दी कोरोना को मात, एक मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
33 patients beat Corona, one got positive - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
महीनों बाद शुक्रवार को जिले में सिर्फ एक पॉजिटिव केस मिला। वहीं पहली बार एक साथ 33 मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुए। इसके चलते जिले का रिकवरी रेट 92.5 फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1502 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 973 का एंटीजेन टेस्ट हुुआ। जबकि 529 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजा गया।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को 33 संक्रमितों हो गए। जबकि सिर्फ एक नया केस पॉजिटिव निकला है। जिले में अब तक मिले 1932 संक्रमितों में 1788 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट पहली बार 92.5 फीसदी पहुंच गया है। वहीं 120 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें