फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33.52 फीसदी बच्चों ने पी अमृत बूंद

Mon, 19 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बच्चों को विकलांगता के अभिशाप से बचाने के लिए रविवार को पोलियो उन्मूलन बूथ दिवस आयोजित हुआ। सीडीओ बीएन पांडेय ने मंझनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की। शीतलहर और गलनभरी ठंड के कारण यूं तो बूथों पर दिनभर सन्नाटा ही दिखा। पर, सीएमओ का दावा है कि बूथ दिवस पर 33.52 फीसदी बच्चों ने आकर खुराक ली है। अब खुराक लेने से बचे हुए बच्चों को दवा देने के लिए सोमवार से पांच दिनों तक डोर-टू-डोर कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन


पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को कौशाम्बी में बूथ दिवस का आयोजन किया गया था। बूथ दिवस पर पांच साल तक के 3.05 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए 841 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर कुल 2565 मेडिकल और पैरामेडिकल कर्मियों को लगाया गया था। साथ ही बूथों की निगहबानी के लिए 165 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। सुबह आठ बजे मुख्य विकास अधिकारी भोलानाथ मिश्र, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र और अपर सीएमओ डॉ. बीएल जायसवाल ने पीएचसी मंझनपुर में बच्चों को दवा पिलाकर पोलियो खुराक पिलाने के अभियान की शुरूआत की।

इसके बाद जिले के प्राथमिक स्कूल और अन्य स्थानों पर बनाए गए बूथों पर शाम चार बजे तक बच्चों को खुराक पिलाई गई। मौसम खराब होने के कारण पूरे दिन ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। पखवारेभर से चल रही शीतलहर और ठंड के कारण ज्यादातर लोग बच्चों को लेकर बूथों पर नहीं पहुंचे सके। हालांकि दोपहर बाद निकली हल्की धूप के बाद लोग बूथों पर बच्चों को लेकर खुराक दिलाने में दिलचस्पी दिखाई। इससे दिनभर में बूथों पर कुल 1.02 लाख यानि 33.52 प्रतिशत बच्चे ही दवा पीने आ सके। सीएमओ डा आरके मिश्र ने बताया कि बूथ में पोलियो की खुराक लेने से जितने भी बच्चे बचे हैं। उन्हें दवा पिलाने के लिए घर-घर टीमें भेजी जाएगी। सोमवार से शुरू होने वाला डोर-टू-डोर का यह कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें