राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं
फोटो नं. 04
मंझनपुर (ब्यूरो)। मुख्यालय स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा रानी ने महिलाआें की समस्याएं सुनीं। करीब 15 मामले आए। चरवा के गगोही गांव की माधुरी देवी, समदा की रफीकुन पत्नी मुख्तार, महेशपुर सैनी की मनीता देवी आदि ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। सदस्य ने संबंधित अफसरों को महिलाओं की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित प्रकरणों को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि, महिला सामाख्या से किरन लता आदि मौजूद रहीं।
-----
बहनोई ने साथियों संग दंपति को पीटा
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी छोटी बहन कोखराज इलाके में ब्याही थी। करीब चार महीने पहले बहन किसी के साथ भाग गई। पीड़िता की मानें तो बुधवार सुबह बहनोई साथियों के संग उसके घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। महिला को पिटता देख उसका पति बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।