फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदऊ के साले ने इंस्पेक्टर के घर मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
गदऊ के साले ने इंस्पेक्टर के घर मचाया उत्पात
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच कानपुर में तैनात निरीक्षक के भाई व पिता को पीटा, तोड़फोड़
पूरामुफ्ती कोतवाली से 100 मीटर दूरी पर हुई घटना, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली के समीप रहने वाले कानपुर क्राइम ब्रांच में तैनात एक इंस्पेक्टर के घर शनिवार रात कुख्यात गदऊ पासी के साले ने जमकर उत्पात मचाया। निरीक्षक के भाई व पिता को साथियों संग मिलकर पीट दिया। घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने एफआईआर लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच कानपुर में तैनात निरीक्षक शिवशंकर महादेवन का घर पूरामुफ्ती कोतवाली से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। इनके भाई शिव चंचल ने बताया कि प्रयागराज के अपराधी गदऊ पासी की ससुराल पड़ोस में ही है। शिव चंचल की मानें तो गदऊ का सगा साला नागेश पासी भी अपराधी किस्म का है। वह मोहल्ले में दबदबा बनाने के लिए आए दिन किसी न किसी के साथ अभद्रता करता है। शनिवार रात शिव चंचल को अपशब्द बोलने लगा। विरोध करने पर साथियों संग घर में घुसकर पिटाई कर दी। शिवचंचल को पिटता देख उनके पिता संपतलाल बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने घर भी तोड़फोड़ की महिलाओं को भी अपशब्द कहा। इंस्पेक्टर के पीड़ित भाई ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस आरोपी नागेश पासी व उसके छह अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वर्जन
एफआईआर लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई, कोई पकड़ा नहीं गया। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
प्रदीप सिंह-इंस्पेक्टर, पूरामुफ्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें