फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम का ग्रॉफ बढ़ा तो छिनेगी कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम का ग्राफ बढ़ा तो छिनेगी कुर्सी
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, कोतवालों को लगाई फटकार
कुंभ को लेकर अभी से ही पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। डीएम-एसपी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। हाकिमों ने लापरवाह कोतवालों को जमकर फटकार लगाई। कुंभ की तैयारियों के मद्देनजर अभी से ही मुश्तैद रहने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि प्रयागराज में लगने वाला कुंभ आस्था का प्रतीक है। कुंभ के दौरान जिले के रास्ते से होकर भी हजारों श्रद्धालु प्रयागराज जाएंगे। उनकी सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। रास्तों की साफ-सफाई का निर्देश भी डीएम-एसपी ने कोतवालों को दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सफाई और जाम की समस्या को लेकर पूरामुफ्ती व कोखराज इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। कहा कि किसी भी कीमत पर अपराध नहीं बढ़ना चाहिए। कोई घटना हो तो उसका त्वरित खुलासा करना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही की गई तो संबंधित कोतवाल को पैदल कर दिया जाएगा। कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए एसपी ने कहा कि सभी कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस मित्र एवं विशेष पुलिस अधिकारी बनाए जाएं। प्रधानों, ग्राम चौकीदारों, व्यापारी बन्धुओं आदि के साथ समय-समय पर गोष्ठी का आयोजन किया जाए। बैठक के दौरान कोतवालों की घिग्घी बंधी रही। बैठक खत्म होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

फोटो नं.
--
मातहतों से पूछी समस्या
मंझनपुर (ब्यूरो)। अपराध समीक्षा बैठक के बाद सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें डीएम-एसपी ने मातहतों की समस्याएं पूछीं। संबंधित अफसर, कर्मचारी को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। पिछले सम्मेलन में जो शिकायतें दर्ज हुई थीं, उनके निस्तारण की स्थिति भी देखी गई।
विज्ञापन

--
पुरस्कृत किए गए पुलिस पर्सन ऑफ द मंथ
मंझनपुर (ब्यूरो)। क्राइम मीटिंग के बाद इस माह बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को डीएम-एसपी ने सम्मानित भी किया। एसपी के स्टेनो अविनाश सिंह ने उन्नाव में तैनात दरोगा नंद किशोर की मौत के बाद उसके परिजनों को चंदा करके दो लाख का चेक दिया था। इसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। सिट रेल प्रभारी बीबी सिंह, आरजीआरएस सेल के कर्मचारी रणधीर सिंह, सीओ ऑफिस के लिपिक दानिश अली, सीओ चायल के ऑफिस के लिपिक संदीप गुप्ता, सीओ सिराथू के कार्यालय के लिपिक अजय कुमार सिंह, पिपरी कोतवाली के आरक्षी धीरज कुमार पाठक, पूरामुफ्ती के पियूष कुमार और करारी के आरक्षी विभूति शंकर त्यागी को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें