फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जलाने के बाद विवाहिता को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जिंदा जला दिया। जान बच गई तो उसे बंधक बना लिया। अब इलाज कराने के बजाए तड़पा-तड़पाकर मारने की कोशिश की जा रही है। इससे परेशान पीड़ित पिता ने मंगलवार को एसपी को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के समदा निवासी देवराज पुत्र जगेसर ने बताया कि उसने अपनी बेटी सरोज देवी का विवाह करीब चार साल पहले शेखपुर रसूलपुर के वीरेंद्र कुमार पुत्र भूपत सिंह से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। पीड़ित के मुताबिक 12 सितंबर को ससुराल वालों ने उसकी बेटी को जिंदा जला दिया। उस दौरान चीख-पुकार पर जुटे पड़ोसियों ने किसी तरह जान बचा ली। इसके बाद ससुराली पीड़ित विवाहिता को बंधक बनाए हुए हैं। उसका ठीक तरीके से इलाज नहीं कराया जा रहा है। मायके वालों को मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। विवाहिता के पिता का कहना है कि ससुराली बेटी को मार डालना चाहते हैं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने चरवा इंस्पेक्टर को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि पीड़ित महिला का उसके मायके वाले जैसे चाहेंगे, इलाज कराएंगे। इसके बाद तहरीर देंगे तो रिपोर्ट लिखकर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें