फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मीटर दौड़ में नितिन व सुमित्रा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सौ मीटर दौड़ में नितिन व सुमित्रा अव्वल
विज्ञापन

नेवादा में हुई ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
नेवादा (ब्यूरो)। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को नेवादा ब्लॉक परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरविंद पटेल ने सरस्वती पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में नितिन व सुमित्रा ने दो सौ मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विकास खंड नेवादा की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में पचास मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय पेरई के सूरज कुमार, सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर के शुभम साहू व दो सौ मीटर दौड़ में इसी विद्यालय के नितिन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मोहम्दाबाद की सुमित्रा देवी ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रहे एबीएसए मंझनपुर अविनाश सिंह, सरसवां एबीएसए अजीत सिंह ने विजेता बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें