फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवता, पारदिर्शता व समयबद्धता का रखें खयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्धता का रखें ध्यान
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश
नोडल अफसर ने समीक्षा बैठक में खंगाली विकास कार्यों की प्रगति
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
जिले के नोडल अधिकारी रमारमण ने बुधवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में विकास कार्यों की प्रगति खंगाली। बैठक में उन्होंने शासन के प्राथमिकता वाले सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। हिदायत दीा कि प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में उदासीनता दिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कर और करेतर के अन्तर्गत राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम मिलने का कारण पूछा। इस पर एआईजी स्टांप ने रजिस्ट्री का कम होना प्रमुख कारण बताया। तीनो तहसीलों के एसडीएम को आरसी जारी होने वाले दस बड़े बकाएदारों से वसूली कराने का निर्देश दिया। आबकारी की समीक्षा में उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाली शराब पर कड़ी निगरानी रखें। परिवहन विभाग के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि ओवर लोडिंग पर पूरी नजर रखें और खनन अधिकारी के साथ छापेमारी की कार्रवाई में तेजी लाएं। एक्सईएन विद्युत ने समीक्षा के दौरान बताया कि कौशांबी पूर्वांचल में राजस्व वसूली मेें पहले स्थान पर है। इस पर नोडल अफसर ने अन्य विभागाध्यक्षों को पहले नंबर पर आने की सलाह दी। एंटी भू-माफिया टीम द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि अवैध अतिक्रमण का चिह्नांकन जारी रहेगा। शिकायत मिलने पर फौरन अतिक्रमण हटवाएं। इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अब तक 67.33 हेक्टेयर भूमि से हटवाए गए अतिक्रमण की जानकारी दी। बताया कि कुल 14 भू-माफिया चिन्हित किए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं, डाक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, छात्रवृत्ति, मनरेगा भुगतान, पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण, खराब ट्रांसफार्मरों के बदले जाने, विद्युतीकरण, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ हीरालाल, जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे, अपर पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें