फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह थानेदारों को कप्तान ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान ने दी जिम्मेदारी से काम करने की हिदायत
विज्ञापन

एसपी के निशाने पर रहे सैनी, कोखराज, पिपरी के साथ पइंसा एसओ
हत्या, लूट की लंबित घटनाओं के खुलासे का दिया निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई का संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अपराध समीक्षा में लापरवाह थानेदारों को जमकर फटकार लगाई। एसपी के निशाने पर सैनी, कोखराज, पिपरी के साथ पइंसा एसओ रहे। हिदायत देते हुए हत्या, लूट की लंबित घटनाओं का तत्काल खुलासा करने का निर्देश दिया। चेताया कि लापरवाही पर जिम्मेदारों की थानेदारी भी जा सकती है। एसपी का तल्ख तेवर देख थानेदारों की घिग्घी बंधी रही।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने दुर्गा भाभी सभागार में बुधवार को अपराध समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने बिन्दुवार अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। हत्या, लूट की घटनाओं के खुलासे में फिसड्डी सैनी, पिपरी, कोखराज और पइंसा थानेदार को जमकर फटकार लगाई। लंबित अपराधिक घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया। साथी पुलिस और जनता के बीच सहमंजस भी बनाए रखने की हिदायत दी। चेताया कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर खास नजर रखी जाए। महिलाओं के साथ वारदात करने वाले आरोपियों के खिलाफ तुरंत गुंडा एक्ट की कार्रवाई करें। लापरवाही बरतने पर थानेदारी भी जा सकती है। पुलिस कप्तान का तेवर देख थानेदार सकते में रहे। बैठक में एएसपी अशोक कुमार के साथ तीनों सीओ और आरआई लाइन मौजूद रहे।
विज्ञापन


आबादी वाले क्षेत्र में नहीं लगेगी पटाखे की दुकान
पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को कड़ा निर्देश दिया कि आबादी वाले क्षेत्र में किसी भी हालत में पटाखे की दुकान नहीं लगनी चाहिए। दुकान लागने से पूर्व दुकानदारों को शर्तो के अनुसार अनुमति लेनी पड़ेगी। साथ ही गांव के संभ्रात लोगों के साथ बैठक कर दीवाली का पर्व सकुशल संपन्न कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जेसीबी-पुकलैंड से नहीं होगा बालू खनन
पुलिस अधीक्षक ने बालू माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को एसपी ने थानेदारों को कड़ी हिदायत दिया कि किसी भी मायने में यमुना के बालू घाटों पर मशीन नहीं चलनी चाहिए। पश्चिमशरीरा, पिपरी, महेवाघाट, कौशाम्बी और सरायअकिल पुलिस को घाट चिन्हित करने और अवैद्य खनन पर रोक लगाए जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें