फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती : राष्ट्रपिता को सबने किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री
विज्ञापन

-गांधी जयंती पर आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल हुए सांसद और विधायक
बापू और शास्त्री के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की जरूरत : डीएम
जगह-जगह याद किए गए बापू व लाल बहादुर शास्त्री, आयोजित हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर की जयंती पर जिले भर में गोष्ठियों व कार्यक्रमों का आयोजन लोगों ने याद किया। साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कई स्कूलों में छात्रों की प्रतियोगिता भी कराई गई। जिला मुख्यालय में मैराथन दौड़ हुई। इसमें सांसद व विधायक भी शामिल हुए।
गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि गांधीजी व लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों को आत्मसात करने की जरूरत है। डीएम ने कहा कि शासन की योजनाएं बापू व शास्त्री जी के सिद्धांतों पर ही गरीबों के लिए संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ हर हाल में पात्र गरीबों तक पहुंचाकर सिद्धांतों को अमल में लाएं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने भी गांधी व शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान रईश जाफरी ने देेश भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मंझनपुर विधायक लालबहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता के अलावा जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बारा संवाददाता के मुताबिक बीडीओ कौशांबी ने ब्लॉक परिसर में ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी के चित्र व शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण करते हुए मौजूद लोगों से गरीबों के लिए त्याग व अहिंसा अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर एडीओ नरेंद्र सिंह, सपा नेता बुधराम यादव, अनिल सिंह, अभय सिंह, लाल सिंह, अखिलेश सोनी, रामनारायण सहित तमाम लोग मौजूद रहे। जिला मुख्यालय में सुबह करीब आठ बजे मैराथन दौड़ हुई। दौड़ में भाजपा कार्यकर्ता, समाज सेवी व स्कूल के छात्र शामिल हुए। दौड़ में सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक लालबहादुर भी शामिल हुए। इसी तरह चायल विधायक संजय गुप्ता ने भरवारी में मैराथन दौड़ को हरी झंडी दी।

एसपीएमआईटी में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
गांधी जयंती के मौके पर एसपीएमआईटी में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ई. ताहिर का संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस डॉ. विजयश्री तिवारी द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद संस्थान के डिप्लोमा प्राप्त करने वालों को महात्मा गांधी के बावत विस्तार से जानकारी दी गई। दीक्षांत समारोह की शुरुआत सरस्वती बंदना के साथ हुई और राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ. अलका तिवारी स्वर्ण पदक जीशान खान को, संस्थान स्वर्ण पदक जीशान खान, मोहम्मद यासिर, नवनीत कनौजिया को दिया गया। संस्थान रजत पद नीरज सिंह, अनिल कुमार अफक अहमद को दिया गया।

नगर पंचायतों में चला सफाई अभियान
गांधी जयंती के मौके पर जिले भर की नगर पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया। सरायअकिल संवाददाता के मुताबिक नगर पंचायत सराय अकिल में भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक शिवदानी के नेतृत्व में कस्बे की सफाई की। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि व्यक्ति अपनी दुकान, मकान व कार्यालय को साफ रखने के साथ-साथ आस-पास सफाई रखने का संकल्प ले तभी स्वच्छ भारत का सपना पूरा हो सकेगा। इस मौके पर गोपाल केसरवानी, संदीप पाठक, राजू पांडेय, अनिल केसरवानी, जय सिंह पटेल, समर रस्तोगी आदि मौजूद रहे। सरायअकिल बीओबी बैंक के मैनेजर श्याममणि मिश्रश्र के नेतृत्व में कर्मचारियों ने फकीराबाद चौराहा पर झाडू लगाकर श्रमदान किया। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वह साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें और देश को साफ सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें। इस मौके पर उनके साथ वीरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र सिंह, कनित्कार अग्रहरि आदि लोग रहे। करारी संवाददाता के मुताबिक नगर पंचायत करारी में अधिशाषी अधिकारी लाल जी यादव की गैर मौजूदगी में अभियान की कमान वरिष्ठ लिपिक कमलेश नारायण मिश्र ने संभाली। उनके नेतृत्व में कस्बें प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद सफाई अभियान चलाकर नगर पंचायत की गलियों से गंदगी दूर की गई। अभियान में नगर पंचायत के सभी कर्मचारी शामिल रहे।

स्कूलों में चलाया गया सफाई अभियान
गांधी जयंती के मौके पर पश्चिमशरीरा क्षेत्र के स्कूलों में सफाई अभियान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा चलाया गया। जिन स्कूलों द्वारा अभियान चलाया गया उनमें राजेंद्र सिंह राम भजन इंटर कालेज अमीना गोराजू, रानी देवी राम अभिलाष सिंह इंटर कालेज भगत का पूरा, दिलीप सिंह इंटर कालेज बाकरगंज, राम कृपाल सिंह इंटर कालेज डूड़ी रानीपुर शामिल हैं। सफाई अभियान के बाद शिक्षकों ने गांधी व शास्त्री के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।

332 किसानों को बांटा ऋण मोचन प्रमाण-पत्र
गांधी जयंती के मौके पर सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने किसानों को ऋण मोचन योजना का प्रमाण-पत्र वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश व देश की सरकार गांधी व शास्त्री के सिद्धांतों पर चल कर गरीबों, मजलूमों व किसानों की सेवा कर रही है। ऋण मोचन योजना इसी का एक हिस्सा है। इस मौके पर उन्होंने 332 किसानों को प्रमाण-पत्र बांटा। एसडीएम सिराथू शिवनारायण सिंह, तहसीलदार बीडी गुप्ता, नायब तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने भी किसानों को गांधी व शास्त्री जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रशांत केसरी व तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने ध् मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती
मंझनपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को गांधी व शास्त्री की जयंती पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मनाई। इस मौके पर कांग्रेस नेता रणजीत प्रसाद पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संतोष पटेल, जगन्नाथ दिवाकर, आरके मिश्र, विष्णूदत्त ओझा, जितेंद्र शर्मा, अजीत कुशवाहा, सबीरुन निशां, दिनेश गौतम आदि मौजूद रहे। पार्टी के कैंप कार्यालय कसेंदा में जिला अध्यक्ष तलत अजीम की अध्यक्षता में गांधी व शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के रणजीत यादव, मनोज पटेल, कौशलेश द्विवेदी, कुलदीप शुक्ल, सुरेंद्र यादव, पुष्पराज पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


सांसद ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
गांधी जयंती के मौके पर जगह-जगह आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सांसद विनोद सोनकर ने शिरकत किया। इस मौके पर उन्होंने गांधी व शास्त्री के सिद्धांतों व उनके देश के प्रति त्याग पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वच्छता दिवस के रूप में मनाए जाने के पीछे गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को प्राथमिकता पर रखा गया है। इस मौके पर मंझनपुर चौराहे से डायट मैदान तक आयोजित स्वच्छता दौड़, पार्टी कार्यालय में झंडारोहण, जनपद न्यायालय में अधिवक्ताओं, वादकारियों के लिए सुलभ शौचालय का शिलान्यास व तहसील मंझनपुर में सुलभ शौचालय का शिलान्यास सांसद ने किया। इसके अलावा उन्होंने कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ हुई गोष्ठी में स्वच्छता पर अपने विचार रखे। इस दौरान कार्यक्रम में सदर विधायक लाल बहादुर, सोमेश्वर तिवारी, आशीष केसरवानी, कल्लू पंडा, राहुल केसरवानी, नरेश केसरवानी, मतेश चंद्र सोनकर, रानू विश्वकर्मा सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाज सेवियों ने किया जागरूक
सिराथू। गांधी जयंती के मौके पर सिराथू व सैनी में समाज सेवी मुसंब अली उस्मानी, शिक्षक रणविजय निषाद, विक्की साहू आदि ने लोगों को स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए जागरूक किया। साथ ही दुकानदारों से भी आह्वान किया कि वह पालीथीन का प्रयोग न करें। न ही दूसरों को करने दें। इससे प्रदूषण फैलता है।
विज्ञापन


गांधी जयंती पर बांटा डिप्लोमा प्रमाण पत्र
महात्मा ज्योतिबा फूले राजकीय पालीटेक्निक कालेज टेवा में सोमवार को गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर दीक्षांत समारोह भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जगजीत सिंह रहे। कालेज के प्रधानाचार्य भूपेंद्र नाथ चौधरी ने पालीटेक्निक के छात्रों को गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके बाद छात्रों को डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें