फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद आज, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। रोजेदारों के इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। सोमवार को आपसी सौहार्द का पर्व ईद मनाया जाएगा। ईद गाह में नमाज पढ़कर लोग एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की बधाई देंगे। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसर भी भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेंगे। रविवार को सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों ने खरीदारी की। इसके अलावा रिश्तेदारों के यहां सेंवई व अन्य उपहार भिजवाकर ईद की उन्हें बधाई भी दी।
विज्ञापन


ईद को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। रोजेदारों ने भी ईदगाह व जामा मस्जिदों को रंग रोगन कर भव्य रूप दे दिया है। सभी मस्जिदों के बाहर सिपाही तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएसी भी लगाई गई है। उधर रोजेदार अपने परिजनों के साथ रविवार की सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी में मशगूल रहे। सेंवई, कपड़ा आदि लोगों ने खरीदा। महिलाएं भी घरों से खरीदारी के लिए निकलीं।

खास रिश्तेदारों को लोगों ने एक दिन पहले सेंवई व कपड़ा आदि भेजकर ईद की बधाई दी। यह सिलसिला देर शाम तक चला। घर आने वाले मेहमानों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। लजीज व्यंजनों को तैयार करने में महिलाएं व्यस्त रहीं। रविवार को अधिकांश लोग फोन पर भी व्यस्त रहे। एक दूसरे को चांद दिखने के बाद बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। साथ ही लोगों को घर आने के लिए आमंत्रित भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद आज, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
सुबह लेकर देर शाम तक लोगों ने की खरीदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें