फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन निकाला 30 हजार, नोटिस पहुंची डेढ़ लाख की

विज्ञापन
30 thousands withdrawl from kcc, notice recieved 1.39 lakh
विज्ञापन
लोन निकाला 30 हजार, नोटिस पहुंची डेढ़ लाख की
विज्ञापन

- शिकायत पर किसान को बैंककर्मियों ने धक्के देकर भगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर सेवथा गांव निवासी एक किसान ने बैंककर्मियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि उसने किसान क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये निकाले अब बैंक की तरफ से एक लाख 39 हजार का नोटिस भेजा गया है। आरोप है कि मामले की शिकायत देने गए किसान को बैंककर्मियों ने धक्का देकर भगा दिया। शनिवार को भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

गोपालपुर सेवथा निवासी किसान शिवशंकर सिंह पुत्र झल्लर सिंह का कहना है कि उसने वर्ष 2007 में बैंक ऑफ बड़ौदा की नेवादा शाखा में केसीसी खाता खुलवाया। 60 हजार रुपये की केसीसी बनी। जिस पर उसने 30 हजार रुपये किसानी के लिए निकाल लिए। शनिवार को बैंक की तरफ से भेजे गए नोटिस में शिवशंकर के लोन की राशि 60 हजार बताई गई। यह रकम ब्याज सहित एक लाख 39 हजार हो चुकी है। नोटिस देख किसान के होश उड़ गए। मामले की जानकारी के लिए शिवशंकर बैंक पहुंचा। जहां बैंककर्मियों ने उसे धक्का देकर भगा दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें