नगर पालिका मंझनपुर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जांच
- फोटो : credit
नगर पालिका परिषद मंझनपुर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 291 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 167 लोगों की विभिन्न जांचें हुईं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर आयोजित शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिया शर्मा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। इंटर्न डॉ. रमन, डॉ. आस्था, डॉ. अंकिता, डॉ. शताब्दी और डॉ. फरीजा ने भी सेवाएं दीं। फार्मासिस्ट शुभ नेत्र सिंह, मनीष, स्टाफ नर्स भारती, धीरेंद्र सिंह और सहायक स्टाफ अनीता देवी ने सहयोग किया।
शिविर में नागरिकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित गैर संचारी रोग, क्षय रोग, मानसिक स्वास्थ्य, कुष्ठ उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और नियमित टीकाकरण समेत विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।