फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी नगर में 26.5 करोड़ से होंगे विकास कार्य, बोर्ड की बैठक में खींचा गया खाका

Fri, 30 Jan 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
आंबेडकर भवन के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में शामिल अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, नगर कर्मी व सभा
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद भरवारी के आंबेडकर भवन में बृहस्पतिवार की शाम बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कविता पासी व अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने की ।
विज्ञापन


नगर में विकास कार्यों का खाका खींचने के लिए नगर के विकास पर चर्चा व प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत लगभग 11.5 करोड़ व 15वां वित्त योजना के अंतर्गत 12 करोड़ और पेयजल योजना के अंतर्गत तीन करोड़, कुल 26.5 करोड़ रुपये की लागत से कस्बे के 25 वार्डों में इंटरलाकिंग सड़क, सीसी रोड, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प सहित अन्य कई विकास कार्य कराए जाने हैं।
बोर्ड बैठक में मनोज सिंह अवर अभियंता, बबलू गौतम लेखा लिपिक, नूपुर अरोरा लिपिक, बृजेश कुमार मिश्रा, जलकल सुपरवाइजर व सभासद नौरती देवी, सुषमा देवी, विकास बाबू सोनकर, विक्रम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें