फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण के लिए 25 ने कराया पंजीकरण

Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चायल तहसील सभागार में लगे मेगा कैंप में बोलते एसडीएम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
चायल। तहसील सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत मेगा ऋण कैंप लगाया गया। इस दौरान एसडीएम ने सभी लेखपालों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रतिदिन पांच परिवारों की आईडी पंजीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री में प्रदेश स्तर पर जनपद ने दूसरा स्थान प्राप्त कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी प्रकार लाभार्थियों का पंजीकरण कर जनपद को अग्रणी बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

इससे प्रत्येक परिवार को योजना लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि योजना को रफ्तार देने के लिए बृहस्पतिवार को नगर पंचायत चायल, मूरतगंज, चरवा, सरायअकिल और नगर पालिका भरवारी के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। इस दौरान बैंक व राजस्वकर्मियों ने करीब 25 आवेदकों का ऋण आवेदन पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें