फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी
विज्ञापन

करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले का युवक हुआ ठगी का शिकार
शिक्षामित्र समेत चार जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कस्बे के एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने करीब 25 लाख रुपये ठग लिए। रुपये मांगने पर उसे जान से मार डालने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें एक शिक्षामित्र भी शामिल है।
विज्ञापन

करारी नगर पंचायत के अशोक नगर मोहल्ला निवासी रमेश कुमार वर्मा उर्फ गपोली पुत्र बड़कू ने बताया कि एक अक्तूबर 2016 को इलाके के गुलामीपुर में रहने वाले शिक्षामित्र संजय कुमार, मंझनपुर निवासी विनम्र, दीपक तथा लल्ली यादव आदि ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 25 लाख रुपये ले लिए। जालसाजों ने रमेश के साथ उसके दो भाइयों को भी नौकरी दिलाने की बात कही थी। बाद में सालभर तक टरकाते रहे। फिर रुपये लौटाने की बात करने लगे। पीड़ित के मुताबिक अब रकम वापसी का दबाव बनाने पर आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी देते हैं। दो बार चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर चढ़कर गाली-गलौज कर चुके हैं। परेशान पीड़ित ने हफ्तेभर पहले पुलिस से शिकायत की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें