फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में वकील समेत 24 लोग मिले पॉजिटिव, अस्पतालों में भर्ती

विज्ञापन
24 people, including lawyers in the district, got positive, admitted in hospitals - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिले में वकील समेत 24 लोग मिले पॉजिटिव, कराए गए भर्ती
विज्ञापन

1184 संदिग्धों की हुई जांच, 227 का लिया गया स्वॉब सैंपल, भेजा गया लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी जिले में 24 लोग संक्रमित मिले। इनमें जिला कचहरी के एक वकील भी शामिल हैं। पॉजिटिव लोगों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को जिलेभर की सीएचसीए पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर करीब 1184 संदिग्धों की जांच कराई गई। इनमें से 227 लोगों का स्वॉब सैंपल लिया गया। जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया। वहीं एंटीजन किट से हुई तकरीबन 957 जांच में 24 लोग पॉजिटिव निकले। संक्त्रस्मितों में जिला कचहरी के एक अधिवक्ता भी शामिल हैं। जिला जज ने मंगलवार को कचहरी बंद करने का आदेश दे दिया। इनके अलावा चायल क्षेत्र के सातए मंझनपुर के पांच, सरसवां के चार, कड़ा, कनैली, मूरतगंज, सिराथू क्षेत्र के दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्त्रस्मितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोरोना संक्त्रस्मण का खतरा जिले में तेजी से बढ़ने के बाद भी लोग सावधानियां नहीं बरत रहे हैं। कोई मास्क का उपयोग नहीं कर रहा है तो कोई सार्वजनिक स्थानों पर थूक रहा है। अनावश्यक भीड़ जुटाने से भी किसी को गुरेज नहीं है। ऐसे बेपरवाहों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। सोमवार को अभियान के तहत बिना मास्क लगाए घूम रहे करीब 163 व्यक्तियों को पकड़कर उनसे तकरीबन 27 हजार 250 रुपये वसूला गया। वहीं दूसरी ओर जिले की पुलिस ने सभी 50 बैरियरों और नाकों पर चेकिंग करते हुए 190 वाहनों का ई.चालान भी किया। एसपी ने बताया कि कार्रवाई का दौर कोरोना काल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें