फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 22 विद्यालयों ने नहीं किया छात्रों का डाटा अपडेट, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी मंझनपुर के 22 मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने लापरवाही की है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपडेट नहीं करने पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रमोद कुमार गुप्ता ने सभी विद्यालयों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि वर्तमान में यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल का कार्य चल रहा है। इसमें विद्यालय स्तर से प्रत्येक छात्र का विवरण और प्रोफाइल अपलोड करना अनिवार्य है। इस संबंध में कार्यालय से कई बार निर्देश जारी किए गए लेकिन 22 विद्यालयों ने अब तक छात्रों का डाटा अपडेट नहीं किया।
उन्होंने कहा कि इन सभी स्कूलों को अंतिम चेतावनी दी गई है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि दो दिन के अंदर सभी छात्र-छात्राओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए वरना विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें