फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 1.20 करोड़ की 22 योजनाओं से बदलेगी चरवा के वार्डों की तस्वीर

Fri, 22 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत चरवा में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से 22 योजनाओं से एक माह में सड़क और नाली का निर्माण कार्य होगा। इससे लंबे समय से बदहाल सड़कों, जलभराव और टूटी नालियों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन कार्यों में सीसी सड़क और आरसीसी नालियों का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। सबसे अधिक कार्य वार्ड संख्या दो, चार, पांच, सात, नौ, 10, 13 और 14 में प्रस्तावित हैं। सभी निर्माण कार्यों को एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
बरसात के समय चरवा नगर पंचायत के कई मोहल्लों में जलभराव बड़ी समस्या बन जाती है। नालियां जर्जर होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। कई जगहों पर कच्चे रास्ते और टूटी सड़कें भी लोगों की परेशानी बढ़ाती रही हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 14 शहीद सूर्यबली नगर में अतर सिंह के घर से काली माता मंदिर तक और संतोष के घर से नरेश यादव के घर तक सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल है।
वहीं वार्ड संख्या नौ में सरदार पटेल नगर, वार्ड संख्या चार विवेकानंद नगर और वार्ड संख्या पांच सुभाष चंद्र बोस नगर में भी बड़े निर्माण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें