मंझनपुर। नगर पंचायत मंझनपुर में कार्यरत रहे निलंबित लिपिक श्यामबाबू केसरवानी ने अपने साथियों के साथ कार्यालय में खूब हंगामा किया। कम्प्यूटर ऑपरेटर व एक लिपिक को गाली-गलौच करने के बाद श्यामबाबू सरकारी दस्तावेज उठा ले गया। मामले की शिकायत जिलाधिकारी और सदर कोतवाली में की गई है।
मंझनपुर टाउन एरिया में नितीश कुमार आउट सोर्सिंग से कम्प्यूटर ऑपरेटर है। नितीश ने अफसरों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि श्याम बाबू टाउन एरिया में लिपिक पद से निलंबित हो चुका है। उसके खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज है। बुधवार को श्याम बाबू अपने भांजे अभिषेक, हिदायत, सूफियान, मौसीम व संविदा पर तैनात सफाई कर्मी राजेश व चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ दफ्तर पहुंचा। दफ्तर में उसने गाली-गलौच करते हुए किचेन का ताला तोड़ा डाला। वहां रखे सरकारी दस्तावेज व प्रिंटर आदि जबरन उठा ले गया। विरोध करने पहुंचे दफ्तर के लिपिक पंकज श्रीवास्तव के साथ भी बदसलूकी की गई। घटना से टाउन एरिया का स्टाफ सहमा हुआ।