फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी गई उतम खेती की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को दी गई उत्तम खेती की जानकारी
विज्ञापन

नेवादा कृषि मेले में उमड़ी किसानों की भीड़
फोटो नं-19
चायल (ब्यूरो)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व कृषि सूचना तंत्र के तहत कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नेवादा ब्लॉक परिसर में हुआ। इस मौके पर कृषक मेले का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नेवादा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र पांडेय ने किया।
ब्लॉक परिसर में आयोजित कृषि मेले में किसानों का पंजीकरण करने के साथ-साथ उन्हें कृषि निवेश, कृषि यंत्रीकरण अनुदान, फसल बीमा, फसल अवशेष न जलाने, बीज भूमि शोधन, मृदा परीक्षण से लाभ और फसल सुरक्षा से संबंधित जानकारी विशेषज्ञों ने मुहैया कराई। इसके अलावा कृषि मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल को देख किसानों ने जानकारी हासिल की। मेले में कृषि विभाग के डॉ. एनके शर्मा, आत्माराम गिरी, छविनाथ सिंह, जेके सिंह, जगदीश दुबे व कृषि विभाग नेवादा के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

पर्यावरण संचेतना का डीएम ने किया लोकार्पण
फोटो नं-
मंझनपुर (ब्यूरो)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे पर्यावरण संचेतना का गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलक्ट्रेट में लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सबको जागरूक होने का आह्वान किया। शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य किया जा रहा है। उनकी कृति पर्यावरण संचेतना का गुरुवार को डीएम ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल, थल, नभ मंडल प्रदूषण के चलते विषाक्त होता जा रहा है। यह कृति समाज के लिए विशेष उपयोगी व पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण होगी। एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुस्तक पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रतियोगी छात्रों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एमएन खरे, सरवर सलमानी, मक्खन लाल गुप्ता, अरविंद कुमार व शिवदर्शन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें