फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों का माल ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी/कड़ा। चोरों ने मंगलवार रात तीन घरों से लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। पीड़ित वकील की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अन्य दो घटनाओं में जांच के बाद रिपोर्ट लिखने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के दारानगर निवासी सोमेश्वर तिवारी जिला शासकीय अधिवक्ता और भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं। मंगलवार रात वह और परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो गए। इस दौरान चोर आलमारी, बक्सों का ताला तोड़कर करीब 50 हजार नकद, तकरीबन इतनी ही कीमत के सोने-चांदी के गहने, अभिलेख आदि उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने वकील की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह करारी कोतवाली क्षेत्र के रक्सवारा गांव का चंद्रपाल पुत्र जगदेव यादव खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। उसके घर में सेंध काटकर चोर करीब 70 हजार रुपये, लगभग एक लाख के गहने आदि उठा ले गए। करारी इलाके के ही गुलामीपुर निवासी करन सिंह यादव के घर से करीब एक लाख के गहने उठा ले गए। इन दोनों घटनाओं की करारी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें