फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज के विघटन को रोकना है मकसद :दुर्वासानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। योगी अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि को लेकर निकाली गई समरसता यात्रा बुधवार को कौशाम्बी आई। इस मौके पर धर्म प्रचार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महंत दुर्वाशानंद सरस्वती ने कांग्रेस, बसपा, वामपंथी दलों पर हमला बोला। सनातन धर्म में दलितों को मिले मान का बखान करते हुए उन्हें रिझाने की कोशिश की। कहा कि हिंदू एकजुट हुआ और केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनी तो विपक्ष की दुकानों पर ताला बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को हिंदू महासभा के बैनर तले ओसा स्थित रैन बसेरा में समरसता सम्मेलन और विचार गोष्ठी का कार्यक्रम था। बतौर मुख्य अतिथि महंत दुर्वाशानंद सरस्वती ने कहा भगवा चोला धारण करने का मकसद भिक्षाटन हीनहीं बल्कि हिंदुओं के विघटन को रोकना भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में समरसता यात्रा निकाली जा रही है। दलित जातियों के बाबत कहा सनातन धर्म में बच्चे के जन्म पर डोम का आना शुभ माना जाता है। धोबी बिरादरी की सुहागिन महिला नवविवाहिता को सुहाग देती हैं। बारी पानी देता है और बढ़ई के बनाए पीढ़ा पर नव दंपति का पाणिग्रहण संस्कार होता है। मुस्लिमों के बारे में कहा सनातन धर्म में उन्हीं के बिरादरी की महिलाएं चूड़ी पहनाती हैं।

हिंदुओं में जातियों का बंटवारा मुस्लिम शासक औरंगजेब और बाबर की देन हैं। धर्म परिवर्तन नहीं करने वाले गरीब लोगों को उन्होंने जबरन जातियों में बांटा और मैला उठवाने की कुप्रथा शुरू कराई। राहुल गांधी को जनेऊधारी पंडित बताने पर कहा हिंदू पिता का बेटा ही हिंदू हो सकता है। वामपंथी भगवान शंकर को दूध चढ़ाने पर ऐतराज करते हैं। उनका तर्क होता दूध किसी गरीब के लिए काम आ जाएगा। ये लोग उनसे नहीं पूछते जो सड़कों पर खूर बहाते हैं। वही खून किसी को जीवनदान दे सकता है। कहा कि मायावती टिकट के नाम पर करोड़ों वसूलती है और दलितों को बांटने का काम करती है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार निगम, प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश, जिलाध्यक्ष शशिभूषण द्बिवेदी, नागेश्वर प्रसाद मिश्र, राजेश कुमार मोनू, नंद कुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें