फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की जिंदगी नरक बनाने वाले ‘बाबा’ की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। एक महिला के साथ करीब पांच साल तक दुष्कर्म और उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने वाले ‘बाबा’ की मुश्किल कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। अब बाबा के खिलाफ चायल विधायक संजय गुप्ता ने भी मोर्चा खोल दिया। बाबा की होर्डिंग में खुद की फोटो लगाए जाने से नाराज विधायक ने एसपी प्रदीप गुप्ता से कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन


करारी इलाके के एक वर्ग विशेष की खास जाति के कथित धर्मगुरू पर गांव ही एक महिला ने पांच साल तक दुष्कर्म और जिस्मफरोशी कराने का आरोप लगाया है। मामले की जांच सीओ सदर एसएन पाठन ने की। बताया जाता है कि महिला अपने आरोपों पर अडिग है। अब ताजा मामला चायल विधायक संजय गुप्ता का भी सामने आ गया। दरअसल सपा से निष्कासित इस बाबा ने 11 सितंबर को करारी कस्बे में आयोजित सांसद विनोद सोनकर के सम्मान समारोह में अपनी होर्डिंग लगाई थी। होर्डिंग में बाबा के अलावा सांसद, सदर विधायक लालबहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता और सिराथू विधायक शीतला प्रसाद की फोटो लगी थी। इससे चायल विधायक संजय गुप्ता नाराज हैं। विधायक का कहना है कोई भी दुराचारी या अपराधी अगर यह चाहे कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा लेगा सदस्य बनकर अपने पाप को छिपा लेगा तो गलत है। मेरे चित्र के साथ उसकी फोटो लगी होने की जानकारी मिली है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें