फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से दो सौ घरों की बतीगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा (ब्यूरो)। गोपसहसा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जुगराजपुर गांव का ट्रांसफार्मर पांच दिन से फुंका है। इससे करीब दो सौ घरों की बत्ती गुल है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जुगराजपुर गांव के दुर्गेश मिश्र, मूलचंद्र विश्वकर्मा आदि ने बताया गांव में लगा ट्रांसफार्मर पांच दिन से फुंका है। करीब छह हजार की आबादी वाले गांव में दो सौ लोगों ने विद्युत कनेक्शन ले रखा है। ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चे और बीमार लोगों को हो रही है। ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। इस बाबत एसडीओ राहुल यादव का कहना है गांव में कनेक्शन क्षमता को देखते हुए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए पत्र भेजा गया है। स्टोर से ट्रांसफार्मर मिलते ही उसे लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें