मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन के खाते से सोमवार को शातिरों ने दो लाख रुपये और पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी है।
पश्चिमशरीरा फायर स्टेशन में महेशकांत गर्ग फायरमैन के पद पर तैनात हैं। रविवार दोपहर किसी ने ट्रेजरी अफसर बनकर उन्हें फोन किया और बैंक अकाउंट की डिटेल ले ली। इसके बाद खाते से 20 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। मोबाइल में धननिकासी का संदेश देख पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक सोमवार सुबह उसके खाते से दो लाख रुपये और गायब हो गए। इसके बाद से उसकी नींद उड़ी ह़ुई है। भुक्तभोगी ने शिकायत एसपी से की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने साइबर सेल को जांच कर शातिर के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।