फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर सात प्रधानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सात प्रधानों को जारी किया नोटिस
विज्ञापन

-शौचालय निर्माण में की गड़बड़ी, डीपीआरओ के निरीक्षण में हुआ खुलासा
फोटो नं-22
मंझनपुर (ब्यूरो)। शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम शौचालय निर्माण में सात ग्राम प्रधानों ने मानक को ताक पर रखकर काम कराया। जांच के दौरान खुलासा होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सातों ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। इससे संबंधित ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया है।
गांवों को साफ-सुथरा व खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में ग्राम सभाओं को बेस लाइन सर्वे के आधार पर शौचालय उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शासन के प्राथमिकता वाला कार्यक्रम होने के बाद भी ग्राम प्रधानों द्वारा मनमानी बरती जा रही है। इसका खुलासा जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर के निरीक्षण में हुआ। डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करते हुए पखवारे भर के भीतर शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप कराने का निर्देश दिया है। जिन ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है उनमें शाखा की प्रिया सिंह, अफजलपुरवारी की सावित्री देवी, हाजीपुर पतौना के इंद्रेश कुमार, हिसामपुर बहरेमऊ के अनिल कुमार, जवई पड़री की कमला देवी, सेलरहा पश्चिम के लवलेश यादव व कोर्रो के कुलदीप मिश्र शामिल हैं। डीपीआरओ ने हिदायत दी है कि पखवारे भर के भीतर शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ की चेतावनी के बाद संबंधित ग्राम प्रधानों में हड़कंप है।
विज्ञापन



एक ही गड्ढा बनवाकर 174 शौचालयों का करा दिया निर्माण
-मार्निंग फॉलोअप में खुलासा होने पर डीपीआरओ ने दो गड्ढे बनवाने का दिया निर्देश
मंझनपुर (ब्यूरो)। विकास खंड सिराथू के एक ग्राम प्रधान ने मानक को ताक पर रखकर 174 शौचालयों का निर्माण करा दिया। इसका खुलासा शुक्रवार को मार्निंग फॉलोअप के दौरान हुआ। डीपीआरओ ने पखवारे भर के भीतर शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप कराने की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने शुक्रवार को सिराथू ब्लॉक के सेलरहा पश्चिम गांव में मार्निंग फॉलोअप किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामसभा को दिए गए 174 शौचालयों का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान डीपीआरओ ने निर्माण कार्य पूरा पाया। मगर पता चला कि सभी शौचालयों में ग्राम प्रधान ने सिर्फ एक गड्ढे का निर्माण कराते हुए धनराशि की बंदरबांट कर ली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ग्राम प्रधान लवलेश यादव व तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव रामभवन को नोटिस जारी किया है। हिदायत दी कि पखवारे भर के भीतर निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला तो ग्राम प्रधान व संबंधित सेक्रेटरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बनते ही तोड़ दिया शौचालय
सेलरहा पश्चिम गांव की इंद्रकली पत्नी रामराज ने निर्माण होते ही शौचालय तोड़ दिया। निरीक्षण के दौरान मौके से ध्वस्त शौचालय देख डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लाभार्थी को सात दिन के भीतर तोड़े गए शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया। चेताया कि ऐसा नहीं करने पर धनराशि की रिकवरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें