फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस साल बाद किसानों के घर पहुंची घोटाले की आंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस साल बाद किसानों के घर पहुंची घोटाले की आंच
विज्ञापन

बैंक मैनेजर सहित पांच सचिवों ने किसानों के नाम पर किया था घोटाला
किसानों का सर्वे शुरू होने पर इलाके में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक मनौरी के प्रबंधक व समिति के सचिवों द्वारा किए गए घोटाले की आंच अब किसानों तक पहुंचने लगी है। बीस साल बाद जिन किसानों के नाम से लोन निकालकर धनराशि का गबन किया गया था उनकी जांच शुरू हो गई। हलका लेखपाल के गांव पहुंचने पर किसानों में खलबली मच गई। मनौरी स्थित इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक के तत्कालीन प्रबंधक महेंद्र कुमार पांडेय व चायल, जानकीपुर सुधवर, पूरामुफ्ती, कसेंदा, अहमदपुर पावन सहकारी समिति के सचिवों द्वारा एक करोड़ 62 लाख 93 हजार रुपये का गबन किया गया था। सचिव और बैंक मैनेजर ने मिलीभगत कर समिति के सदस्य किसानों के नाम से लोन स्वीकृत कराकर धनराशि हड़प लिया था। मामला प्रकाश में आने के बाद वर्ष 1996 में बैंक के तत्कालीन उप महाप्रबंधक आरके सिंह ने शाखा प्रबंधक व समिति के सचिवों के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया था। 20 साल तक मामले की जानकारी किसानों को नहीं हो सकी। अब जिन किसानों के नाम से कर्ज निकाला गया था उनका सर्वे शुरू हो गया है। जांच की आंच घर तक पहुंचने से किसानों में हड़कंप मच गया। जांच में लगे हलका लेखपाल अजय सिंह ने बताया कि जिन किसानों के नाम लोन है वह लघु अथवा सीमांत हैं। फिलहाल इसका सर्वे किया जा रहा है। बहरहाल कुछ भी हो जांच की आंच गांव तक पहुंचते ही पांचों समितियों के किसान सकते में आ गए हैं।


खड़ंजे की ईंट उखाड़ आम रास्ते में खड़ी की दीवार
ग्रामीणों के विरोध करने पर झगडे़ पर उतारू आरोपी, एसडीएम से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
स्थानीय तहसील के अमिरसा गांव में एक व्यक्ति ने आम रास्ते में लगे खड़ंजे की ईटउखाड़कर दीवार खड़ी कर लिया। इससे 20 परिवार के लोगों के आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया। विरोध करने पर आरोपी झगड़े पर अमादा हो गया। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को मामले की शिकायत एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव से की है। अमिरसा निवासी सीताराम, रामचंद्र, महाबीर प्रसाद आदि दर्जनभर ग्रामीण बुधवार को चायल तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत किया कि 20 परिवारों के आने-जाने के लिए ग्राम प्रधान ने खड़ंजा लगवाया था। गांव के धरमपाल पुत्र भुलई ने खड़ंजे की ईट उखाड़कर आम रास्ते में चहारदीवारी खड़ी कर लिया। इससे लोगों के आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने चहारदीवारी उठाने का विरोध किया तो आरोपी झगड़ने पर अमादा हो गया। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए हलका लेखपाल को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने का निर्देश दिया है। उधर आम रास्ता बंद होने से ग्रामीणों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्रकार के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। गाजीपुर के पत्रकार राजेश मिश्र की हत्या को लेकर तहसील प्रेस क्लब चायल की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता सइदुर्रहमान उर्फ मुन्ने ने किया। इस मौके पर पत्रकार की हत्या को लेकर शोक जताया गया। अंत में सभी पत्रकार जुलूस की शक्ल में एसडीएम चायल के कक्ष पर पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग किया कि राजेश मिश्र के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की जाय। परिजनों को शासन द्वारा 50 लाख रुपया मुआवजा के साथ ही घर के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाय। ज्ञापन देने वालों में सब्बर अली, काजी असद, विनोद सिंह, अजय द्विवेदी, सुनील साहू, पुष्पेश त्रिपाठी, फैजी जाफरी, सुधीर अर्कवंशी, शिवराज यादव, अनूप मिश्र, राजेा गुप्ता, आलोक मिश्र, नरेंद्र यादव, सुरेश सिंह आदि सभी पत्रकार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें