फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर समाप्त फिर भी हो रहा नाव से परिवहन

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर समाप्त फिर भी हो रहा नाव से परिवहन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम चायल से की शिकायत
चायल (ब्यूरो)। जिले के सैदपुर यमुना घाट से नाव परिवहन का टेंडर समाप्त हो चुका है। बावजूद इसके नाव से लोगों को इस पार से उस पार लाने व ले जाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम चायल ने मामला जिला पंचायत का कहकर पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में कभी भी यमुना में नाव दुर्घटना हो सकती है।
यमुना के सैदपुर घाट से उस पर अमिलियन जाने के लिए जिला पंचायत द्वारा नाव का टेंडर दिया जाता है। 30 सितंबर तक के लिए टेंडर सैदपुर निवासी पंचम निषाद को मिला था। टेंडर निरस्त होने के बाद भी घाट पर नाव का संचालन पूर्व की भांति किया जा रहा है। बगैर टेंडर नाव से परिवहन के दौरान यदि कोई हादसा होता है तो आखिर जिम्मेदार कौन होगा। मामले की शिकायत सोमवार को गांव के राम लौटन, महेश कुमार, रामसुंदर आदि ने एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव से की। एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला जिला पंचायत का है। बहरहाल बगैर नियम-कानून के सैदपुर घाट से नाव द्वारा हो रहे परिवहन के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिला पंचायत प्रशासन है कि मामले को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं है।
विज्ञापन




चमत्कारों की असिलियत में छिपा है विज्ञान
आदर्श ग्राम इंटर कालेज चरवा में हुआ विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम
मंझनपुर (ब्यूरो)। चायल तहसील के चरवा गांव में सोमवार को विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जानकारों ने चमत्कार व विज्ञान के आपसी सामंजस्य पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बच्चों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि समाज में दिखाई देने वाले चमत्कार एवं जादू विज्ञान पर आधारित होते हैं। तथाकथित लोग मूर्ख बनाकर समाज में ठगने का काम करते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि खौलते तेल में उंगली डालना, सिर पर आग जलाकर चाय बनाना, तीखा मिर्चा खाना, शरीर पर भारी वजन रखना, छन्नी से पानी का न गिरना, चावल में छूरी का कस जाना आदि के वैज्ञानिक कारण हैं। विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने भी विज्ञान के चमत्कार विषय पर अपने विचार रखे। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छाया सोनी प्रथम, शिवेंद्र त्रिपाठी द्वितीय व मो. मुश्ताक तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में हरिओम शुक्ल प्रथम, श्वेता त्रिपाठी द्वितीय स्नेहलता तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में विपिन कुमार, भुलई, शैलराज सिंह, दीपक कुमार पांडेय, शरदेन्दु नारायण, हरिश्चंद्र सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




पेंशनधारक उपलब्ध कराएं ऑनलाइन आवेदन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले के कोषागार में कैशलेश व्यवस्था पूरी तरह से लागू कर दी गई है। जानकारी देते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी गया प्रसाद ने बताया कि पेंशन पाने वाले सभी पेंशनर इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र कोषागार में उपलब्ध करायें। कोषागार में वही आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे जो पूर्ण भरें होंगे। अपूर्ण व अधूरी सूचनाओं वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें