फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में पहुंचे चायल विधायक, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल । जिला स्तरीय तहसील दिवस चायल में स्थानीय विधायक संजय गुप्ता लाव लश्कर के साथ ठीक साढ़े 11 बजे पहुंचे। उनके पहुंचते ही सामान्य रूप से चल रहे तहसील दिवस में अफरा-तफरी मच गई। साथ गए समर्थकों अफसरों की कुर्सी खींच कर बैठ गए। स्थिति को भांपते हुए अधिकारी तहसील दिवस छोड़कर बाहर चले गए। हालात ऐसे बने कि फरियादियों की शिकायत को थोक में लेकर रख दिया गया। विधायक और उनके समर्थकों के पहुंचने से हुई अव्यवस्था को लेकर फरियादियों व अधिकारियों में नाराजगी रही।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन चायल में किया गया। तहसील दिवस में इलाकाई जनता की समस्याएं और उसका निस्तारण कराने की नीयत से विधायक संजय गुप्ता तीन दर्जन समर्थकों के साथ पहुंचे। विधायक को अफसरों ने सम्मानजनक स्थान दिया। इसके बाद उनके समर्थक अधिकारियों व फरियादियों के लिए लगी कुर्सी पर कब्जा जमाकर बैठगए।

नजारे को देख फरियादी व अफसर तहसील दिवस कक्ष से बाहर चले गए। स्थिति ऐसी बनी कि अफसरों को फरियादियों की शिकायत थोक के भाव में लेना पड़ा। अपनी बात डीएम से कह पाने का मौका नहीं मिलने पर फरियादियों में तो नाराजगी थी ही कुर्सी पर समर्थकों द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर तहसील दिवस में शामिल अधिकारी भी नाराज दिखे। हद तो तब हो गई जब विधायक समर्थकों ने जिला सूचना अधिकारी तक की कुर्सी को छीन ली और वह घंटों खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में पहुंचे चायल विधायक, मची अफरा-तफरी
साथ गए तीन दर्जन समर्थकों ने अफसरों से छीनी कुर्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें