फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न होने पर बड़े भाई ने कुएं में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कल्यानपुर।
कोखराज के कशिया पश्चिम में शादी न होने से नाराज एक युवक ने सोमवार की शाम कुएं में कूदकर जान दे दी। युवक ने छोटे भाई की शादी के पांच दिन बाद यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों का कहना है कि युवक बीमार था।

कशिया पश्चिम निवासी गणेश प्रसाद (29) पुत्र स्व. शीतला प्रसाद के छोटे भाई रमेश की कुमार की शादी पांच दिन पहले सैंता गांव में हुई। गणेश प्रसाद की शादी नहीं हो रही थी। इसको लेकर वह परिजनों से नाराज रहता था। छोटे भाई की शादी के बाद से उसका परिजनों से वाद-विवाद हो रहा था। सोमवार को भी कहासुनी हुई। इससे नाराज गणेश प्रसाद ने देर शाम घर के सामने स्थित कुएं में छलांग लगा दी। जानकारी परिजनों को हुई तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीण जब तक गणेश को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोखराज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को परिजनों ने बताया कि गणेश काफी दिनों से बीमार चल रहा था। डॉक्टरों ने भी उसको जवाब दे दिया था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली है। वहीं गांव में चर्चा है कि शादी न होने से गणेश क्षुब्ध था। कोखराज थाने की पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शादी न होने पर बड़े भाई ने कुएं में कूदकर दी जान
छोटे भाई की शादी के पांचवें दिन की आत्महत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें