फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन करोड़ से बनेगी 21 किलोमीटर विद्युत लाइन

Tue, 23 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
महेवाघाट स्थित विद्युत उपकेंद्र।संवाद
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक के महेवाघाट विद्युत उपकेंद्र के लिए जल्द ही 21 किलोमीटर अलग से 33 केवी लाइन तैयार की जाएगी। इसके लिए 450 पोल लगाए जा रहे हैं और इस पर लगभग 2.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्तमान में महेवाघाट उपकेंद्र, पश्चिमशरीरा उपकेंद्र की लाइन से जुड़ा हुआ है। तीन महीने के भीतर नया कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। नई लाइन बनने से महेवाघाट उपकेंद्र से जुड़े 32 गांवों के करीब 4671 उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस समय 132 केवी टेंवा ट्रांसमिशन की 33 केवी लाइन से पश्चिमशरीरा उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र से गोराजू, कटरीदानपुर, बैरमपुर और टाउन समेत नौ फीडरों पर 14,537 घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा सरकारी विद्यालय, थाना, नगर पंचायत कार्यालय, फायर स्टेशन और तीन कृषि फीडरों पर 925 उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है।
एक ही लाइन से चल रहे दो उपकेंद्र
-33 केवी लाइन से महेवाघाट उपकेंद्र भी जुड़ा है। यहां रामनगर, हिनौता, बैरागीपुर, शाहपुर और महेवा सहित 32 गांवों के चार फीडरों पर 4,394 घरेलू उपभोक्तात, परिषदीय विद्यालय, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और 77 सरकारी नलकूपों के अलावा एक कृषि फीडर से 200 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि किसी एक उपकेंद्र के फीडर में दिक्कत आने पर दोनों उपकेंद्रों के सभी फीडर बंद कर मरम्मत करनी पड़ती है। यही कारण है कि अलग 33 केवी लाइन की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। इस समस्या को अमर उजाला ने बुधवार को “33 केवी की एक लाइन से चल रहे दो-दो उपकेंद्र” शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग ने इसे बिजनेस प्लान में शामिल किया और महेवाघाट उपकेंद्र के लिए स्वतंत्र लाइन की स्वीकृति दी।
टेंवा ट्रांसमिशन से महेवाघाट उपकेंद्र तक 21 किलोमीटर 33 केवी लाइन बनाई जा रही है। बिजनेस प्लान के तहत लगभग 2.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य शुरू हो गया है और इसे तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। - रामकुमार कुशवाहा, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें