मूरतगंज ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को ग्राम न्यायालय के तहत चल न्यायालय का आयोजन किया गया। न्यायाधीश हेमेंद्र सिंह ने परिसर में ही पुराने मुकदमों की सुनवाई की। ग्रामीण अपने-अपने मामलों के पक्ष और तर्क लेकर उपस्थित हुए, जिन्हें न्यायाधीश ने ध्यानपूर्वक सुना। चल न्यायालय में 21 मामलों का निस्तारण किया गया।