भरवारी के भवंस मेहता विद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
बच्चों में नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शुक्रवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिले के 16 विद्यालयों में हुई। जिले के विभिन्न स्कूलों में आयोजित इस परीक्षा में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा भरवारी के भवंस मेहता विद्याश्रम, नेशनल इंटर कॉलेज, श्री हुबलाल इंटर कॉलेज, बाल गोविंद विद्यालय, कृषक इंटर कॉलेज हिनौता, जेसीएस इंटर कॉलेज पचामा बैरमपुर, रानी देवी इंटर कॉलेज भगत का पुरा, उदय प्रकाश इंटर कॉलेज सिरसी, संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय मलाक नगर, दुर्गा देवी संस्कृत विद्यालय मंझनपुर, जय मां दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय मदूकी सहित कुल 16 विद्यालयों में आयोजित की गई। परीक्षा जिला संयोजक राम सनेही श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम जनवरी माह में घोषित किया जाएगा।