फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में जांच के नाम पर लगाई फर्जी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में जांच के नाम पर लगाई फर्जी रिपोर्ट
विज्ञापन

चायल में आवास आवंटन के नाम पर बरती जा रही धांधली, शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी गरीबों के लिए मजाक बनी हुई है। नगर पंचायत चायल में अपात्रों को योजना का लाभ देकर पात्रों को दरकिनार किया जा रहा है। आवास आवंटन में बरती जा रही लापरवाही को लेकर की गई शिकायत पर मनमानी रिपोर्ट लगाने का आरोप है। इसकी शिकायत कस्बे के लोगों ने शासन को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर नौ कृष्णा नगर निवासी रविषेक साहू, वार्ड नंबर पांच निवासी धर्मराज व वार्ड नंबर चार के केडी कुशवाहा आदि लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकारियों द्वारा मनमानी बरते जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में किया था। कस्बाइयों ने यह आरोप लगाया था कि पक्के मकान के स्वामी और नौकरी करने वाले लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। जबकि कच्चे घर वाले गरीबों को इससे वंचित किया जा रहा है। यह सब जांच अधिकारियों और कार्यालय के कर्मचारी व दलालों को पैसा नहीं देने के कारण हो रहा है। पोर्टल पर हुई शिकायत को लेकर अधिकारियों ने घर बैठे मनमानी रिपोर्ट लगाई है। ईओ दिनेश सिंह का कहना है कि शिकायत की जांच करने के बाद ही रिपोर्ट तैयार की गई है। योजना में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें