फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पल्लेदार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पल्लेदार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

सिराथू तहसील के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सिराथू तहसील के समीप मंगलवार सुबह बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पल्लेदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार घायल हो गया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
पइंसा कोतवाली क्षेत्र के कइमा गांव का रंजीत कुमार पुत्र रामबहोरी मंगलवार सुबह अपनी बहन पूजा को कपड़ा दिलाने सिराथू गया था। पूजा को दुकान पर छोड़ने के बाद वह पेट्रोल लेने पंप चला गया। लौटते वक्त सिराथू तहसील के सामने पीछे से आई पिकअप उसकी बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार पल्लेदार बड़ेलाल (50) पुत्र झुरई निवासी सिराथू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार रंजीत का पैर कट गया। इसे जिला अस्पताल से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। पल्लेदार की मौत से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
भरवारी में प्लेटफार्म पर मिली युवक की लाश
भरवारी (ब्यूरो)। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मंगलवार सुबह एक युवक की लाश मिली। सूचना पर जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। वह हादसे का शिकार हुआ अथवा चलती ट्रेन से फेंका गया ? यह भी साफ नहीं है। लोगों का कहना है कि युवक या तो चलती ट्रेन से कूदने के चक्कर में गिर गया होगा या हादसे का शिकार हुआ होगा या फिर हत्या के बाद फेंक दिया गया होगा। मामले में जीआरपी चौकी प्रभारी हरि सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने और शिनाख्त होने से पहले इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें