चीफ सेफ्टी ऑफीसर ने चेक किया रेलवे का सुरक्षा मानक
स्पेशल ट्रेन से भरवारी स्टेशन पहंची थी अफसर
- डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में सुरक्षा मानकों की हुई बारीकी से जांच
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। उत्तर-पश्चिमी रेलवे की चीफ सेफ्टी अधिकारी अरुणिमा सिंह ने शुक्रवार दोपहर भरवारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सिग्नल, रेलवे ट्रैक और रेलवे फाटक के अलावा पटरियों को चेक किया।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे ट्रेन से भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां उन्होंने रेलवे के सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। रेल पटरी और सिग्नल का निरीक्षण किया। इसके बाद भरवारी रेलवे फाटक को चेक किया गया। भरवारी कस्बे की भीड़ और ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या का आंकलन कर फाटक बंद और खुलने के बाद लगने वाले जाम की स्थिति के बारे में भी पूछताछ की। प्रयागराज मंडल के एडीआरएम अनिल कुमार ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग हैं। हर साल सुरक्षा मानक को चेक करने के लिए टीम आती है। करीब डेढ़ घंटे के निरीक्षण के बाद मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रयागराज रवाना हो गईं। निरीक्षण के दौरान भरवारी के स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह मौजूद रहे।
--------
छह कटियामारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चायल (ब्यूरो)। कस्बे के सरैया मोहल्ले में गुरुवार को मनौरी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता हरेंद्र राम ने कटियामारी करने वाले रामचंद्र, रामसजीवन, भैयालाल, राम प्रकाश, विजय सिंह, प्रेमचंद्र आदि के खिलाफ पिपरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।