फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से बीओबी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट-सर्किट से बीओबी में लगी आग
विज्ञापन

कम्प्यूटर, फर्नीचर के साथ अभिलेख जले
अमर उजाला ब्यूरो
इमामगंज/मूरतगंज/भरवारी। बीओबी की इमामगंज स्थित शाखा में शुक्रवार रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे कंप्यूटर, फर्नीचर समेत अभिलेख भी जल गए। शाखा प्रबंधक ने हादसे की जानकारी आला अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की इमामगंज शाखा के कर्मचारी शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद घर चले गए। रात को शार्ट-सर्किट से शाखा में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार देख ग्रामीण सकते में आ गए। पुलिस ने ताला तोड़ा। इसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने ग्रामीणों संग मिलकर आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि आग की चपेट में आने से तीन कंप्यूटर, फर्नीचर व जरूरी अभिलेख राख हो गए। गनीमत यह रही कि आग लॉकअप तक नहीं पहुंची। वर्ना नकदी भी जल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें