फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को महामारी से बचाने के लिए विभाग ने फूंकी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुरपका-मुंहपका की बीमारी से मवेशियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 50 हजार मवेशियों को टीका लगाया जा चुका है। गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने मूरतगंज ब्लाक का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


सीवीओ डॉ. बीपी पाठक गुरुवार को मूरतगंज विकास खंड के उमरक्षा गांव पहुंचे। यहां पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार दुबे के नेतृत्व में टीकाकरण किया जा रहा था। ब्लाक क्षेत्र में अब तक 8440 मवेशियों को टीका लगाया जा चुका था। जिसमें 3552 गोवंश और 5088 महिषवंशीय मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका था। सीवीओ ने बताया 15 सितंबर को अभियान की शुरुआत सांसद विनोद सोनकर ने ओसा स्थित नवीन मंडी से की थी। जिले में तीन लाख 65 हजार मवेशियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक जिले में 49 हजार 950 मवेशियों का टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग की टीमें गांव मे मुनादी कराकर पशु पालकों को एक स्थान पर एकत्र कर टीकाकरण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें