मंझनपुर (ब्यूरो)। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव और कौशाम्बी के प्रभारी महमूद उस्मानी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान पदाधिकारियों को वोटरों के नाम लिस्ट में बढ़वाने का आह्वान किया।
पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव में अक्सर अल्पसंख्यक समाज के तमाम लोग वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण मताधिकार से वंचित रह जाते हैं। संगठन के लोग बीएलओ के भरोसे नहीं रहे। बूथ स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों का नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। अगर किसी का नाम लिस्ट में नहीं है तो उसे शामिल कराया जाए। बैठक में पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन मौलाबख्श, शहनवाज अहमद, अनीस अहमद, मुजाहिद हुसैन, अबरार अहमद, रवींद्र यादव, कासिम, एजाज, जावेद, फुरकान, जुवैद, मंसूर, अनवर खान, परवेज, कय्यूम आदि मौजूद रहे।